Rashtra Bharat Logo

NEET UG 2026 Admit Card: आज नहीं जारी होगा एडमिट कार्ड, NTA ने बताई नई तारीख

NEET UG 2026 Admit Card: आज नहीं जारी होगा एडमिट कार्ड, NTA ने बताई नई तारीख
NEET UG 2026 Re-Exam: इस दिन जारी हो सकता है सिटी इंटिमेशन स्लिप

NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी नहीं होगा। अब अभ्यर्थी 27 अप्रैल सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एजेंसी ने छात्रों को शांत रहकर रविवार का उपयोग रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए करने की सलाह दी।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

NEET UG 2026 Admit Card: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए NEET UG 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिन छात्रों को आज यानी 26 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार था, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी नहीं किया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक अब एडमिट कार्ड 27 अप्रैल, सोमवार सुबह 10 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

NTA ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए छात्रों को शांत रहने और घबराने के बजाय इस अतिरिक्त समय का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा से पहले मिले इस आखिरी रविवार को छात्र मॉक टेस्ट, रिवीजन और जरूरी कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने में लगाएं। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और मानसिक रूप से शांत रहने की भी सलाह दी गई।

3 मई को परीक्षा

NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस साल परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। PwD उम्मीदवारों को अतिरिक्त एक घंटे का समय मिलेगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना बेहद जरूरी है।

अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य किसी जानकारी में गलती मिलती है, तो छात्र NTA हेल्पलाइन से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

कैसा रहेगा परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो NEET UG 2026 में कुल 180 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाएंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न होंगे, जबकि बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से कुल 90 प्रश्न आएंगे। हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।