Rashtra Bharat Logo

Arvind Kejriwal Bail: आबकारी घोटाला केस से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली पूरी राहत। वीडियो देखो

Arvind Kejriwal Bail: आबकारी घोटाला केस से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली पूरी राहत। वीडियो देखो
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)

Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आबकारी घोटाला केस से पूरी तरह बरी कर दिया। कोर्ट ने साफ किया कि आबकारी नीति में कोई आपराधिक मंशा या साजिश नहीं थी। केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

कोर्ट ने दी पूरी राहत, आबकारी केस से बरी हुए केजरीवाल और सिसोदिया

Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: जमानत तो पहले ही मिल गई थी। अब आबकारी भ्रष्टाचार से पूरी तरह से बरी हो गए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली की तथाकथित विवादित आबकारी नीति में किसी भी प्रकार का आपराधिक इरादा या षड्यंत्र नहीं था।

2025 चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा था आबकारी घोटाला

2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा आबकारी भ्रष्टाचार था। बीजेपी का आरोप था कि दिल्ली में आप ने जो आबकारी नीति लागू की थी, उससे राजधानी के खजाने को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार को कम से कम 2 हजार 26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें मुख्य आरोपी के रूप में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को पेश किया गया था। कुल मिलाकर इस मामले में 40 लोगों को आरोपी बनाया गया। सीधे तौर पर आरोपी के रूप में आम आदमी पार्टी को दिखाया गया। जो भारतीय राजनीति के इतिहास में अभूतपूर्व घटना है। केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। जेल से लौटने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद भी छोड़ दिया। मनीष सिसोदिया सहित दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल जाना पड़ा। उस मामले में भ्रष्टाचार का कोई सबूत ईडी और सीबीआई जुटा नहीं पाई। नतीजतन एक-एक करके सभी आरोपी बरी हो गए। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को पूरी तरह से मुक्त कर दिया। इस प्रकार भ्रष्टाचार का जो काला धब्बा उन पर लगा था, उसे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने झटक दिया।

Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)
Arvind Kejriwal Bail Relief in Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली पूरी राहत (Image Source: RB / Ekbal)

इस दिन अदालत के फैसले की घोषणा के बाद केजरी कुछ भावुक हो गए। आंसू नहीं रोक पाए। रोते हुए ही उन्होंने कहा, “मैं कट्टर ईमानदार आदमी हूं। आज अदालत ने बता दिया कि अरविंद केजरीवाल बेईमान नहीं है, मनीष सिसोदिया बेईमान नहीं है।” केजरी का दावा है, “अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश रची है। लेकिन इतने दिनों बाद सच्चाई की जीत हुई।”

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।