Rashtra Bharat Logo

BJP Rajya Sabha Candidates List 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

BJP Rajya Sabha Candidates List 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की
BJP Rajya Sabha candidates list 2026: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

BJP Rajya Sabha candidates list 2026: भारतीय जनता पार्टी ने 3 मार्च 2026 को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल नौ नाम घोषित किए गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने विचार के बाद इन नामों को मंजूरी दी है। अब चुनाव प्रक्रिया पर सभी की नजर रहेगी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

BJP Rajya Sabha Candidates List 2026: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए छह राज्यों में कुल नौ उम्मीदवारों के नामों को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से 3 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। नामांकन प्रक्रिया कल मुंबई में संपन्न होगी।

घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

बिहार से श्री नितिन नवीन और श्री शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

असम से श्री तेराश गोवाला और श्री जोगेन मोहन पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

छत्तीसगढ़ से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवारी दी गई है।

हरियाणा से श्री संजय भाटिया मैदान में उतरेंगे।

ओडिशा से श्री मनमोहन सामल और श्री सुजीत कुमार पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

पश्चिम बंगाल से श्री राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी ने यह घोषणा 6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय से की। इन सभी सीटों पर आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया अब नामांकन दाखिल होने के साथ औपचारिक रूप से आरंभ होगी।

BJP Rajya Sabha candidates list 2026: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की
BJP Rajya Sabha candidates list 2026: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

कल है नामांकन की आखिरी तारीख, BJP ने समय रहते जारी की उम्मीदवारों की सूची

मुंबई/महाराष्ट्र। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पार्टी की ओर से यह सूची ऐसे समय पर जारी की गई है जब नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल — यानी 5 तारीख — है।

राज्यसभा सीटों के लिए महाराष्ट्र में यह चुनावी प्रक्रिया राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उम्मीदवारों को कल तक अपना नामांकन पत्र संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल करना होगा।

भारतीय जनता पार्टी
केन्द्रीय कार्यालय

6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली-110002
फोन: 011-23500000 फैक्स: 011-23500190

दिनांक: 04.03.2026


प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026

क्र.प्रदेश का नामउम्मीदवार का नाम
1.महाराष्ट्र (Maharashtra)श्री रामदास आठवले (Shri Ramdas Athawale)
2.महाराष्ट्र (Maharashtra)श्री विनोद तावड़े (Shri Vinod Tawde)
3.महाराष्ट्र (Maharashtra)श्रीमती माया चिंतामन इवनाते (Smt. Maya Chintaman Ivnate)
4.महाराष्ट्र (Maharashtra)श्री रामराव वडकुते (Shri Ramrao Wadkute)
BJP Rajya Sabha candidates list 2026: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की
BJP Rajya Sabha candidates list 2026: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।