Rashtra Bharat Logo

श्रीनगर में पुलिस ने कुर्क की टीआरएफ कमांडर सज्जाद गुल की दो करोड़ रुपये की संपत्ति

श्रीनगर में पुलिस ने कुर्क की टीआरएफ कमांडर सज्जाद गुल की दो करोड़ रुपये की संपत्ति
Srinagar TRF Commander Sajjad Gul Property Seizure
Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

श्रीनगर में टीआरएफ कमांडर सज्जाद गुल की संपत्ति कुर्क | Srinagar TRF Commander Sajjad Gul Property Seizure

श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के प्रमुख हैंडलर शेख सज्जाद अहमद शेख उर्फ सज्जाद गुल की लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली है। सज्जाद गुल, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है, आठ साल से पाकिस्तान में छिपा हुआ है और कश्मीर में अल्पसंख्यकों सहित अन्य राज्यों के नागरिकों की लक्षित हत्याओं में उसकी संलिप्तता है।

Also Read:
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयास से महाराष्ट्र में अनुकंपा नियुक्तियाँ का लंबित अनुशेष समाप्त, 941 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र

सज्जाद गुल का आतंकवादी इतिहास

अधिकारियों के अनुसार सज्जाद गुल ने शुरुआती पढ़ाई श्रीनगर में की और बाद में बेंगलुरू में एक कोर्स किया। शुरुआत में वह आतंकी संगठन के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में कार्य करता था, ठिकानों और धन का प्रबंध करता था।

वर्ष 2002 में हवाला मामले में गिरफ्तार होने के बाद जेल भी गया। जेल से छूटने के बाद कुछ समय सामान्य जीवन बिताया, फिर वर्ष 2017 में जाली पासपोर्ट का सहारा लेकर पाकिस्तान भाग गया।

पाकिस्तान में पहुँचने के बाद उसने लश्कर-ए-तैयबा के इंटरनेट मीडिया कश्मीर विंग की कमान संभाली और कश्मीर फाइटस नामक मुखपत्र चलाने लगा। वह स्थानीय नेटवर्क के जरिए संभावित खतरनाक व्यक्तियों की पहचान करता और युवाओं को संगठन में भर्ती कराने में अहम भूमिका निभाता रहा।

टीआरएफ कमान में शामिल

वर्ष 2019 में सज्जाद गुल टीआरएफ की कमान काउंसिल का सदस्य बन गया। कश्मीर में हुई लगभग हर टार्गेट किलिंग की जांच में उसका नाम सामने आया। वर्ष 2022 में परिमपोरा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ यूएपीए और ईआईएमसीओ अधिनियम के तहत मामले दर्ज थे। इसी जांच के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की गई।

कुर्क की गई संपत्ति

संपत्ति एचएमटी, रोज एवेन्यू, श्रीनगर में स्थित है। इसमें 15 मरला जमीन और तीन मंजिला भवन शामिल हैं। राजस्व रिकॉर्ड और तहसीलदार सेंट्रल, शाल्टेंग के सत्यापन के अनुसार, संपत्ति सज्जाद गुल के पिता के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन जांच से पता चला कि सज्जाद गुल इसका मुख्य भागीदार है।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।