Rashtra Bharat Logo

नागपुर, हुडकेश्वर में ट्रैवल्स-ट्रक टक्कर में चालक की मौत, 6 यात्री घायल

नागपुर, हुडकेश्वर में ट्रैवल्स-ट्रक टक्कर में चालक की मौत, 6 यात्री घायल
Nagpur road accident Hudkeshwar: नागपुर के हुडकेश्वर में ट्रैवल्स बस के तेज रफ्तार चालक की ट्रक से टक्कर में मौके पर मौत, 2 यात्री गंभीर व 4 घायल। पुलिस ने केस दर्ज किया। (File photo)

Nagpur road accident Hudkeshwar: नागपुर के हुडकेश्वर क्षेत्र में जबलपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैवल्स बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक मोहम्मद इमरान की मौके पर मौत हो गई और छह यात्री घायल हुए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नागपुर में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैवल्स चालक की मौके पर मौत

Nagpur road accident Hudkeshwar: नागपुर। जबलपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैवल्स बस के चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हो गए। यह हादसा हुडकेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंदुस्तान सावजी ढाबे के सामने सुबह करीब 8 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंजीकृत ट्रैवल्स बस (क्रमांक CG 04 QK 9936) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे जा रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक मोहम्मद इमरान (37 वर्ष, निवासी तेलंगाना) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में 6 यात्री घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना सुबह 5:45 बजे पुलिस को मिली। हुडकेश्वर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी और एसीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात शीघ्र ही सामान्य हो सका।

पुलिस ने मृतक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना सेल के अधिकारियों की राय लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।