Rashtra Bharat Logo

Nagpur University: नागपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस पर विशेष आयोजन, महिला शक्ति से बनेगा विकसित भारत

Nagpur University: नागपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस पर विशेष आयोजन, महिला शक्ति से बनेगा विकसित भारत
National Science Day 2026 | Women Power in Science | Nagpur University Event: महिला शक्ति से होगा विकसित भारत का निर्माण, परमाणु वैज्ञानिक का संदेश (Image Source: RB / Jassi)

National Science Day 2026 | Women Power in Science | Nagpur University Event: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक डॉ एस मुरली ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण महिला शक्ति के सशक्तिकरण से होगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग ,विकसित भारत की यात्रा महिला शक्ति से होगी सशक्त

– भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. एस. मुरली का प्रतिपादन
– राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उत्साहपूर्ण आयोजन

National Science Day 2026 | Women Power in Science | Nagpur University Event: नागपुर (28 फरवरी 2026), Bhabha Atomic Research Centre के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. एस. मुरली ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व के वैज्ञानिक क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और विकसित भारत का सपना महिला शक्ति के सशक्तिकरण से ही साकार होगा। वे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित गुरुनानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरू डॉ. मनाली क्षीरसागर ने की। प्रमुख अतिथियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. उमेश पलीकुंडवार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नंदकिशोर करडे तथा संयोजक डॉ. स्मिता आचार्य उपस्थित थे।

National Science Day 2026 | Women Power in Science | Nagpur University Event: महिला शक्ति से होगा विकसित भारत का निर्माण, परमाणु वैज्ञानिक का संदेश
National Science Day 2026 | Women Power in Science | Nagpur University Event: महिला शक्ति से होगा विकसित भारत का निर्माण, परमाणु वैज्ञानिक का संदेश (Image Source: RB / Jassi)

 

बच्चों के विकास में मां की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण: डॉ. मुरली

डॉ. मुरली ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चों के विकास में मां की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में मैडम मैरी क्यूरी सहित अनेक महिलाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। भारत में भी महिलाओं ने अंतरिक्ष, अभियांत्रिकी और अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शोध करने वाले विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न विभागों को भी पुरस्कृत किया गया।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।