कोलकाता के कैमक स्ट्रीट में पुलिस टीम पर हमले का आरोप, डेरिक ओ ब्रायन समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

Camac Street Police Assault Case: कोलकाता के कैमक स्ट्रीट पर 27 अगस्त को अवैध होर्डिंग हटाने पहुंची केएमसी और पुलिस टीम को रोकने तथा उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में महिला पुलिसकर्मी के साथ बल प्रयोग और सरकारी कर्मचारियों को धमकाने का भी आरोप है। शेक्सपियर सरणी थाने में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।
विषयसूची
कैमक स्ट्रीट में पुलिस टीम पर कथित हमला
Camac Street Police Assault Case: कोलकाता के कैमक स्ट्रीट इलाके में 27 अगस्त 2026 को एक अवैध होर्डिंग हटाने के दौरान पुलिस और कोलकाता नगर निगम (KMC) की टीम पर हमले का आरोप लगा है। इस मामले में शेक्सपियर सारणी थाने में केस नंबर 146 दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार,केएमसी (KMC) की ओर से प्रीमिसेस नंबर 9, कैमक स्ट्रीट स्थित एक अनधिकृत होर्डिंग हटाने के लिए पुलिस सहायता की लिखित मांग की गई थी। इसके बाद शेक्सपियर सारणी थाने की पुलिस टीम केएमसी (KMC) अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची।
एफआईआर (FIR) में आरोप है कि इसी दौरान श्री डेरेक ओ’ब्रायन, श्री अभिषेक बनर्जी, श्री हुमायूं कबीर, श्री बैसानोर चट्टोपाध्याय और अन्य समर्थकों ने वहां गैरकानूनी जमावड़ा बनाया। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिसकर्मियों और केएमसी (KMC) अधिकारियों को कॉमन एरिया में घुसने और अपना वैध कार्य करने से रोका, तथा पुलिसकर्मियों जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं और केएमसी (KMC) अधिकारियों के साथ आपराधिक बल प्रयोग व मारपीट की।
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पुलिस को रोकने का आरोप
एफआईआर (FIR) में यह भी दर्ज है कि एक महिला पुलिसकर्मी के साथ उसकी गरिमा भंग करने की मंशा से बल प्रयोग किया गया। साथ ही आरोप है कि अभियुक्तों ने सरकारी कर्मचारियों को झूठे मुकदमों में फंसाने और नौकरी पर असर डालने की धमकी देकर उन्हें ड्यूटी से रोकने की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस (BNS) की धारा 191(2)/191(3)/190/121(1)/74/3(5)/351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। आगे इस मामले में गिरफ्तारी या अदालती कार्यवाही को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

