अनिल अंबानी को ईडी का समन – 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया प्रवर्तन निदेशालय ने फिर भेजा समन नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है।सूत्रों के अनुसार, ईडी ने अनिल अंबानी को 14 नवंबर 2025 को पेश होने के निर्देश दिए हैं ताकि उनसे मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा सके। अगस्त में हुई थी पहली पूछताछ अनिल अंबानी से ईडी ने अगस्त 2025 में भी पूछताछ की