NTA UGC NET: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र के लिए शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी कर दी है। इस सूचना पर्ची के जारी होने के साथ ही लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से परीक्षा से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे थे। शहर सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। एनटीए की ओर से जारी की गई यह पर्ची उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो परीक्षा केंद्र से