PM Modi: भारत और इटली बीते कुछ वर्षों में न केवल रणनीतिक रूप से करीब आए हैं, बल्कि उनके बीच आपसी विश्वास, व्यापारिक ऊर्जा और साझा वैश्विक मुद्दों पर सहयोग भी बेहद तेज़ी से बढ़ा है। इसी कड़ी में इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। कल बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई उनकी मुलाकात को तजानी ने “अत्यंत सकारात्मक, उपयोगी और भविष्य को दिशा देने वाली बातचीत” बताया। मुलाकात के दौरान तजानी ने प्रधानमंत्री मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से 2026 में इटली आने का