Rashtra Bharat Logo

Sugar Free Gajar Ka Halwa: बिना चीनी के बनाएं पारंपरिक स्वाद वाला शुगर फ्री गाजर का हलवा, जानें आसान रेसिपी

Sugar Free Gajar Ka Halwa: बिना चीनी के बनाएं पारंपरिक स्वाद वाला शुगर फ्री गाजर का हलवा, जानें आसान रेसिपी
Sugar Free Gajar Ka Halwa: बिना चीनी के बनाएं स्वाद से भरपूर गाजर का हलवा। आसान विधि के साथ जानें पूरी रेसिपी। (Image: AI)

Sugar Free Gajar Ka Halwa: बिना चीनी के बनाएं स्वाद से भरपूर गाजर का हलवा। आसान विधि के साथ जानें पूरी रेसिपी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

हेल्दी तरीके से खाएं अपना फेवरेट गाजर का हलवा

Sugar Free Gajar Ka Halwa: भले ही इन दिनों गर्मी और उमस का माहौल हो लेकिन मीठे के शौकीन लोगों के लिए गाजर का हलवा खाने का मजा किसी भी मौसम में कम नहीं होता। हालांकि गर्मियों के दिनों में ज्यादा चीनी और घी वाला हलवा सेहत के लिए भारी पड़ सकता है खासकर डायबिटीज के मरीजों और फिटनेस लवर्स के लिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शुगर फ्री गाजर का हलवा बनाने की एक परफेक्ट रेसिपी। इसे बिना किसी रिफाइंड शुगर के नेचुरल तरीके से तैयार किया जाता है जिससे गर्मी के मौसम में भी आप बिना किसी गिल्ट के इस पारंपरिक मिठाई का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

आवश्यक सामग्री

  • गाजर: 1 किलो (कद्दूकस की हुई)

  • दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)

  • खजूर  : 15-20 (बीज निकाले हुए और मिक्सी में पीसे हुए -नेचुरल मिठास के लिए)

  • देसी घी: 3-4 बड़े चम्मच

  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

  • ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू और पिस्ता (बारीक कटे हुए)

विधि

  • दूध में गाजर पकाएं: एक भारी तले की कढ़ाई या कुकर में कद्दूकस की हुई गाजर और फुल क्रीम दूध डालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए और गाजर अच्छी तरह नरम न हो जाए।

  • घी में भूनें: जब दूध पूरी तरह सूख जाए तब इसमें देसी घी डालें। अब गाजर को मध्यम आंच पर 7 से 10 मिनट तक लगातार भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए और सौंधी खुशबू आने लगे।

  • नेचुरल मिठास मिलाएं: अब इसमें पिसा हुआ खजूर का पेस्ट (या अपना पसंद का शुगर-फ्री विकल्प जैसे स्टीविया) मिलाएं। खजूर डालने से हलवे को परफेक्ट रिच टेक्सचर और नेचुरल मिठास मिलती है। इसे 4-5 मिनट तक और पकाएं।

  • फ्लेवर जोड़ें: अंत में इलायची पाउडर और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • सर्व करें: तैयार किए गए गरमागरम या ठंडे शुगर-फ्री गाजर के हलवे को बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।