Rashtra Bharat Logo

Durga Puja 2026: कोलकाता की सड़कों का अब दिखेगा नया लुक और भगवा रंग की छटा

Durga Puja 2026: कोलकाता की सड़कों का अब दिखेगा नया लुक और भगवा रंग की छटा
Durga Puja 2026 : दुर्गा पूजा 2026 से पहले कोलकाता की सूरत बदलने की तैयारी। 11.50 करोड़ की लागत से सड़कों, डिवाइडर और रेलिंग्स से हटेगा नीला-सफेद रंग, नए भगवा और 'समुद्र की लहरों' वाले डिजाइन से चमकेगा शहर। (File Photo)

Durga Puja 2026 : दुर्गा पूजा 2026 से पहले कोलकाता की सूरत बदलने की तैयारी। 11.50 करोड़ की लागत से सड़कों, डिवाइडर और रेलिंग्स से हटेगा नीला-सफेद रंग, नए भगवा और 'समुद्र की लहरों' वाले डिजाइन से चमकेगा शहर।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

दुर्गा पूजा से पहले 11.50 करोड़ से सजेगा शहर

Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा के पावन पर्व से ठीक पहले कोलकाता की सूरत बदलने की बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। शहर के डिवाइडर, फुटपाथ की रेलिंग और मीडियन स्ट्रिप्स पर अब नए डिजाइन के साथ हल्के भगवा रंग की परत चढ़ाई जाएगी। कोलकाता नगर निगम की प्रशासक सह आयुक्त स्मिता पांडे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए 5 से 10 अक्टूबर के भीतर रंग-रोगन का यह पूरा काम हर हाल में पूरा करने को कहा है। बजट संकट के कारण अब तक रुके इस काम को अब त्योहार से पहले पूरा करने का फरमान जारी कर दिया गया है।

नीला-सफेद दौर खत्म, अब दिखेगी ‘समुद्र की लहरों’ सी डिजाइन

कांग्रेस शासनकाल के दौरान सड़कों के बीच बने डिवाइडर और रेलिंग्स पर ‘बर्फी’ या ‘डायमंड कट’ डिजाइन बनाया गया था। इसके बाद लंबे समय तक शहर में नीला-सफेद रंग का दौर रहा। लेकिन अब इस पुरानी डिजाइन को पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। निगम आयुक्त को ‘समुद्र की लहरों’ वाला नया डिजाइन पसंद आया है जिसके तहत अब मीडियन स्ट्रिप पर लहरों जैसी खूबसूरत आकृतियां बनाई जाएंगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हल्के भगवा या ईंट जैसे रंग से शहर को सजाया जाएगा जिसमें सफेद और पीले रंग का कॉम्बिनेशन भी शामिल रहेगा।

11.50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट

कोलकाता शहर में लगभग 150 किलोमीटर लंबी मीडियन स्ट्रिप है जिस पर रंगाई और डिजाइन का खर्च करीब 2 लाख रुपये प्रति किलोमीटर आता है। इसके अलावा शहर में फुटपाथ और डिवाइडर की करीब 500 किलोमीटर लंबी रेलिंग को रंगने पर प्रति किलोमीटर 1 लाख 64 हजार रुपये का खर्च आंका गया है। मजदूरों की दिहाड़ी और अन्य जरूरी चीजों को मिलाकर इस पूरे सौंदर्यीकरण परियोजना का कुल बजट करीब 11.50 करोड़ रुपये तैयार किया गया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से नगर निगम में ठेकेदारों का भुगतान बंद होने और वित्तीय संकट की चर्चा के बीच इस बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती जरूर माना जा रहा है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।